Google पर $20,000,000,000,000,000,000,000,000,000,000,000,000,000 का जुर्माना, क्यों

विज्ञान एवं तकनीकी डिस्कशन यहां करें।

Moderators: janus, हिंदी, aakanksha24, janus, हिंदी, aakanksha24

Forum rules
हिन्दी डिस्कशन फोरम में पोस्टिंग एवं पेमेंट के लिए नियम with effect from 18.12.2024

1. यह कोई paid to post forum नहीं है। हम हिंदी को प्रोत्साहन देने के लिये कुछ आयोजन करते हैं और पुरस्कार भी उसी के अंतर्गत दिए जाते हैं। अभी निम्न आयोजन चल रहा है
https://hindidiscussionforum.com/viewto ... t=10#p4972

2. अधिकतम पेमेंट प्रति सदस्य -रुपये 1000 (एक हजार मात्र) पाक्षिक (हर 15 दिन में)।

3. अगर कोई सदस्य एक हजार से ज्यादा रुपये की पोस्टिग करता है, तो बचे हुए रुपये का बैलन्स forward हो जाएगा और उनके account में जुड़ता चला जाएआ।

4. सदस्यों द्वारा करी गई प्रत्येक पोस्टिंग का मौलिक एवं अर्थपूर्ण होना अपेक्षित है।

5. पेमेंट के पहले प्रत्येक सदस्य की postings की random checking होती है। इस दौरान यदि उनकी postings में copy /paste अथवा अनर्थपूर्ण content की मात्रा अधिक/अनुचित पाई जाती है, तो उन्हें एक रुपये प्रति पोस्ट के हिसाब से पेमेंट किया जाएगा।

6. अगर किसी सदस्य की postings में नियमित रूप से copy /paste अथवा अनर्थपूर्ण content की मात्रा अधिक/अनुचित पाई जाती है, तो उसका account deactivate होने की प्रबल संभावना है।

7. किसी भी विवादित स्थिति में हिन्दी डिस्कशन फोरम संयुक्त परिवार के management द्वारा लिया गया निर्णय अंतिम एवं सर्वमान्य होगा।

8. यह फोरम एवं इसमे आयोजित सारी प्रतियोगिताएं हिन्दी प्रेमियों द्वारा, हिन्दी प्रेमियों के लिए, सुभावना लिए, प्रेम से किया गया प्रयास मात्र है। यदि इसे इसी भावना से लिया जाए, तो हमारा विश्वास है की कोई विशेष समस्या नहीं आएगी।

यदि फिर भी .. तो कृपया हमसे संपर्क साधें। आपकी समस्या का उचित निवारण करने का यथासंभव प्रयास करने हेतु हम कटिबद्ध है।
Post Reply
LinkBlogs
या खुदा ! एक हज R !!! पोस्टर महा लपक के वाले !!!
Posts: 1871
Joined: Sat Jul 13, 2024 10:35 am
Contact:

Google पर $20,000,000,000,000,000,000,000,000,000,000,000,000,000 का जुर्माना, क्यों

Post by LinkBlogs »

रूसी अदालत ने अमेरिकी कंपनी Google पर जुर्माना लगाया है। इस जुर्माने की राशि 20 डेसिलियन डॉलर के बराबर है। यह इतनी बड़ी राशि है कि 2 के बाद 34 ज़ीरो जोड़ने होंगे। रिपोर्टों के अनुसार, यह जुर्माना विश्व अर्थव्यवस्था से अधिक है, यानी पृथ्वी पर इतनी धनराशि नहीं है। यह जुर्माना Google की मूल कंपनी Alphabet के YouTube पर लगाया गया है। इसका कारण है रूसी सरकार के मीडिया चैनलों का ब्लॉक होना, जो रूस के यूक्रेन पर हमले के बाद ब्लॉक किए गए थे।

यह जुर्माना तब लगाया गया जब एक रूसी अदालत ने अपना फैसला सुनाया। अदालत ने कहा कि Google ने YouTube पर रूसी मीडिया चैनलों को बैन करके राष्ट्रीय प्रसारण नियमों का उल्लंघन किया है। यह भी कहा गया है कि यदि 9 महीनों के भीतर रूसी चैनलों का प्रसारण बहाल नहीं किया गया, तो जुर्माना हर दिन दोगुना हो जाएगा।

यह मामला वर्ष 2022 का है। YouTube ने RT और Sputnik सहित कई रूसी चैनलों पर वैश्विक प्रतिबंध लगाया था। YouTube ने कहा कि ये चैनल हिंसक घटनाओं का खंडन कर रहे थे और उन्हें तुच्छ बता रहे थे। इन्हीं तर्कों के साथ चैनलों को ब्लॉक किया गया। इस कार्रवाई पर रूस में बहुत तीखी प्रतिक्रिया हुई और मामला अदालत तक पहुँच गया।

हालांकि, Google पहले से ही रूस से एक जुर्माना का सामना कर रहा है। रूस ने 2020 से Tsargrad और RIA Fan जैसे दो प्रमुख रूसी मीडिया आउटलेट्स को बैन करने के लिए Google पर प्रतिदिन $1,000 का जुर्माना लगाया है। रिपोर्टों के अनुसार, 17 रूसी प्रसारकों ने मिलकर इस मामले में लड़ाई लड़ी है। वे अपने चैनलों के प्रसारण की बहाली की मांग कर रहे हैं।

Tags:
Warrior
नो सौ!!! पोस्टिंग बाद मे, अब थोड़ा सो भी ले यार!!!
Posts: 905
Joined: Mon Jul 29, 2024 8:39 pm

Re: Google पर $20,000,000,000,000,000,000,000,000,000,000,000,000,000 का जुर्माना, क्यों

Post by Warrior »

$20 decillion...... रूसी अदालत द्वारा गूगल पर लगाया गया जुर्माना - विश्व के कुल सकल घरेलू उत्पाद से भी अधिक..

जज खुद जानते हैं कि गूगल उस जुर्माने की रकम नहीं चुकाएगा। यह रूसी न्यायपालिका द्वारा किया गया एक सस्ता प्रचार हथकंडा है :lol: :lol: :lol: :lol: :lol: :lol: :lol:
Sunilupadhyay250
जीयो मेरे लाल, दोहरा शतक पूर्ण ....!!!
Posts: 212
Joined: Sun Aug 11, 2024 12:07 pm

Re: Google पर $20,000,000,000,000,000,000,000,000,000,000,000,000,000 का जुर्माना, क्यों

Post by Sunilupadhyay250 »

एक्चुअली रूस और अमेरिका में पहले से ही तनाव रहा है रूस ने यह जुर्माना कर अपनी भड़ास को निकालने के लिए लगाया है जबकि वह भी यह बात अच्छी तरह जानता होगा कि यह जुर्माना वसूल नहीं जा सकता है, यह क्यों ले खोखली राजनीति और प्रतिशोध का पैतरा है जिसे रूस ने अप्रत्यक्ष रूप से गूगल पर जुर्माना लगाकर अमेरिका से बात करने का एक जरिया बनाया है, लेकिन अमेरिका से कितना सीरियसली लेता है वह तो समय ही बताएगा, जहां तक मुझे लगता है कि वह भी से एक मजाक के रूप में लेगा |
johny888
या खुदा ! एक हज R !!! पोस्टर महा लपक के वाले !!!
Posts: 1159
Joined: Sun Oct 13, 2024 12:32 am

Re: Google पर $20,000,000,000,000,000,000,000,000,000,000,000,000,000 का जुर्माना, क्यों

Post by johny888 »

यह जुर्माना मुख्य रूप से Google के खिलाफ रूस के आरोपों का प्रतीक है, जिसमें दावा किया गया है कि कंपनी अपने प्लेटफॉर्म पर रूस सरकार के खिलाफ सामग्री को बढ़ावा देती है और अपने नियमों का उल्लंघन करती है। मगर जब से वसूला नहीं जा सकता तो फिर क्यों भाई इस प्रकार के काम कोई देश करता है।
Post Reply

Return to “विज्ञान एवं तकनीक”