सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद आपको अपनी आंखों पर यकीन नहीं होगा। वीडियो में एक शख्स सड़क पर भरे पानी में अलग तरह का मजा कर रहा है।
सड़क पर भरे पानी में मौज लेने लगा शख्स, Video देखकर आप भी हो जाएंगे हैरान
Moderators: हिंदी, janus, aakanksha24
-
- यारा एक हजारा , देख मैं आरा!!!
- Posts: 942
- Joined: Mon Aug 05, 2024 10:21 am
Re: सड़क पर भरे पानी में मौज लेने लगा शख्स, Video देखकर आप भी हो जाएंगे हैरान
बारिश के मौसम में तो दिल्ली और मुंबई जैसे बड़े शहरो का ऐसा हाल है तो छोटे शहरो का कैसा हाल होता होगा आप स्वयं सोच सकते है| पानी का यह भरसक आनंद ले रहे है लेकिन इनका असली एजेंडा खुद की पहचान बनाना है अपने ऐसे चमत्कारी स्टंट से| जितने आसानी से पानी इन्हें बहा रही है उतना ही आनंद की अनुभूति यह इंसान पा रहा है| वाकई प्रकृति का आनंद लेने का यह नायाब तरीका है|
"जो भरा नहीं है भावों से, जिसमें बहती रसधार नहीं, वह हृदय नहीं पत्थर है, जिसमें स्वदेश का प्यार नहीं"
-
- या खुदा ! एक हज R !!! पोस्टर महा लपक के वाले !!!
- Posts: 1001
- Joined: Sun Nov 10, 2024 9:39 pm
Re: सड़क पर भरे पानी में मौज लेने लगा शख्स, Video देखकर आप भी हो जाएंगे हैरान
हमारे अलीगढ़ के विषय में कहा जाता है कि यह एक कटोरी की तरह है सर बारिश का पानी इसमें भर जाता है पानी सड़कों पर इस तरह से बहता है जैसे नदी बह रही हो। इस तरह के पानी से इंफेक्शन का खतरा बीमारियों का खतरा बना ही रहता है। नदियों का पानी भी बारिश के पानी के साथ मिलकर बहता है लेकिन वहां से गुजर कर जाना लोगों की मजबूरी ही होता है ऐसे पानी में इस तरह से आनंद लेना जोखिम भरा काम ही हो सकता है।manish.bryan wrote: Wed Aug 07, 2024 5:41 pm बारिश के मौसम में तो दिल्ली और मुंबई जैसे बड़े शहरो का ऐसा हाल है तो छोटे शहरो का कैसा हाल होता होगा आप स्वयं सोच सकते है| पानी का यह भरसक आनंद ले रहे है लेकिन इनका असली एजेंडा खुद की पहचान बनाना है अपने ऐसे चमत्कारी स्टंट से| जितने आसानी से पानी इन्हें बहा रही है उतना ही आनंद की अनुभूति यह इंसान पा रहा है| वाकई प्रकृति का आनंद लेने का यह नायाब तरीका है|
-
- या खुदा ! एक हज R !!! पोस्टर महा लपक के वाले !!!
- Posts: 1001
- Joined: Sun Nov 10, 2024 9:39 pm
Re: सड़क पर भरे पानी में मौज लेने लगा शख्स, Video देखकर आप भी हो जाएंगे हैरान
बारिश के बाद सड़क पर पूरी तरह से पानी भर गया है। पानी इतना भर गया है कि सड़क नजर ही नहीं आ रहा है। इसी बीच यह शख्स नजर आता है।सड़क पर भरे पानी में यह आदमी अलग ही मजा उठाता हुआ नजर आ रहा है। एक बड़े से थर्मोकोल पर लेटकर वह पानी के बहाव के साथ वहां बहता हुआ नजर आ रहा है। इस दौरान वह इतने आराम से लेटा है जैसे मानो वो घर के बिस्तर पर लेटा हुआ हो। बीमार पड़ जाएगा भाई 


Re: सड़क पर भरे पानी में मौज लेने लगा शख्स, Video देखकर आप भी हो जाएंगे हैरान
भाई साहब को तो लगता है बारिश नहीं, स्वीमिंग पूल की सुविधा मिल गई हो! थर्मोकोल पर ऐसे लेटे हैं जैसे कोई पांच सितारा होटल में स्पा ले रहे हों। पानी में बहते हुए वो शांति ऐसी दिखा रहे हैं जैसे जीवन के सारे तनाव बहा दिए हों। सड़क है या वेकेशन स्पॉट, कुछ समझ नहीं आ रहा।