सड़क पर भरे पानी में मौज लेने लगा शख्स, Video देखकर आप भी हो जाएंगे हैरान

मौज, मस्ती, चिल मारो (मर्यादित)

Moderators: हिंदी, janus, aakanksha24

Post Reply
LinkBlogs
पार 2 हज R आखिरकार ... phew !!!!
Posts: 2046
Joined: Sat Jul 13, 2024 10:35 am
Contact:

सड़क पर भरे पानी में मौज लेने लगा शख्स, Video देखकर आप भी हो जाएंगे हैरान

Post by LinkBlogs »

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद आपको अपनी आंखों पर यकीन नहीं होगा। वीडियो में एक शख्स सड़क पर भरे पानी में अलग तरह का मजा कर रहा है।

manish.bryan
यारा एक हजारा , देख मैं आरा!!!
Posts: 942
Joined: Mon Aug 05, 2024 10:21 am

Re: सड़क पर भरे पानी में मौज लेने लगा शख्स, Video देखकर आप भी हो जाएंगे हैरान

Post by manish.bryan »

बारिश के मौसम में तो दिल्ली और मुंबई जैसे बड़े शहरो का ऐसा हाल है तो छोटे शहरो का कैसा हाल होता होगा आप स्वयं सोच सकते है| पानी का यह भरसक आनंद ले रहे है लेकिन इनका असली एजेंडा खुद की पहचान बनाना है अपने ऐसे चमत्कारी स्टंट से| जितने आसानी से पानी इन्हें बहा रही है उतना ही आनंद की अनुभूति यह इंसान पा रहा है| वाकई प्रकृति का आनंद लेने का यह नायाब तरीका है|
"जो भरा नहीं है भावों से, जिसमें बहती रसधार नहीं, वह हृदय नहीं पत्थर है, जिसमें स्वदेश का प्यार नहीं"
Bhaskar.Rajni
या खुदा ! एक हज R !!! पोस्टर महा लपक के वाले !!!
Posts: 1001
Joined: Sun Nov 10, 2024 9:39 pm

Re: सड़क पर भरे पानी में मौज लेने लगा शख्स, Video देखकर आप भी हो जाएंगे हैरान

Post by Bhaskar.Rajni »

manish.bryan wrote: Wed Aug 07, 2024 5:41 pm बारिश के मौसम में तो दिल्ली और मुंबई जैसे बड़े शहरो का ऐसा हाल है तो छोटे शहरो का कैसा हाल होता होगा आप स्वयं सोच सकते है| पानी का यह भरसक आनंद ले रहे है लेकिन इनका असली एजेंडा खुद की पहचान बनाना है अपने ऐसे चमत्कारी स्टंट से| जितने आसानी से पानी इन्हें बहा रही है उतना ही आनंद की अनुभूति यह इंसान पा रहा है| वाकई प्रकृति का आनंद लेने का यह नायाब तरीका है|
हमारे अलीगढ़ के विषय में कहा जाता है कि यह एक कटोरी की तरह है सर बारिश का पानी इसमें भर जाता है पानी सड़कों पर इस तरह से बहता है जैसे नदी बह रही हो। इस तरह के पानी से इंफेक्शन का खतरा बीमारियों का खतरा बना ही रहता है। नदियों का पानी भी बारिश के पानी के साथ मिलकर बहता है लेकिन वहां से गुजर कर जाना लोगों की मजबूरी ही होता है ऐसे पानी में इस तरह से आनंद लेना जोखिम भरा काम ही हो सकता है।
Bhaskar.Rajni
या खुदा ! एक हज R !!! पोस्टर महा लपक के वाले !!!
Posts: 1001
Joined: Sun Nov 10, 2024 9:39 pm

Re: सड़क पर भरे पानी में मौज लेने लगा शख्स, Video देखकर आप भी हो जाएंगे हैरान

Post by Bhaskar.Rajni »

बारिश के बाद सड़क पर पूरी तरह से पानी भर गया है। पानी इतना भर गया है कि सड़क नजर ही नहीं आ रहा है। इसी बीच यह शख्स नजर आता है।सड़क पर भरे पानी में यह आदमी अलग ही मजा उठाता हुआ नजर आ रहा है। एक बड़े से थर्मोकोल पर लेटकर वह पानी के बहाव के साथ वहां बहता हुआ नजर आ रहा है। इस दौरान वह इतने आराम से लेटा है जैसे मानो वो घर के बिस्तर पर लेटा हुआ हो। बीमार पड़ जाएगा भाई 😛😛😛
johny888
पार 2 हज R आखिरकार ... phew !!!!
Posts: 2183
Joined: Sun Oct 13, 2024 12:32 am

Re: सड़क पर भरे पानी में मौज लेने लगा शख्स, Video देखकर आप भी हो जाएंगे हैरान

Post by johny888 »

भाई साहब को तो लगता है बारिश नहीं, स्वीमिंग पूल की सुविधा मिल गई हो! थर्मोकोल पर ऐसे लेटे हैं जैसे कोई पांच सितारा होटल में स्पा ले रहे हों। पानी में बहते हुए वो शांति ऐसी दिखा रहे हैं जैसे जीवन के सारे तनाव बहा दिए हों। सड़क है या वेकेशन स्पॉट, कुछ समझ नहीं आ रहा।
Post Reply

Return to “चुटकुले, जोक्स और ठिलवाई”