Page 1 of 1

साल 2023 में रिकॉर्ड संख्या में सहायता कर्मी मारे गए, इस वर्ष के आंकड़े भी अधिक: United Nations

Posted: Tue Aug 20, 2024 5:50 am
by Realrider
बर्लिन: संयुक्त राष्ट्र ने सोमवार को कहा कि पिछले साल दुनिया भर में संघर्षों में रिकॉर्ड संख्या में सहायता कर्मी मारे गए हैं। वर्तमान साल और भी घातक हो सकता है। संयुक्त राष्ट्र के मानवीय मामले समन्वय कार्यालय (ओसीएचए) ने कहा कि 2023 में 33 देशों में 280 सहायता कर्मी मारे गए, जो पिछले वर्ष के 118 के आंकड़े से दोगुने से भी अधिक हैं। इसने कहा कि पिछले साल सहायता कर्मियों की आधी से अधिक मौतें अक्टूबर में शुरू हुए इज़राइल-गाजा युद्ध के पहले तीन महीनों में दर्ज की गईं, जिनमें ज्यादातर लोग हवाई हमलों में मारे गए।

अब तक 172 सहायता कर्मियों की हो चुकी है मौत
कार्यालय ने कहा कि यह वर्ष ‘‘और भी घातक परिणाम की राह पर हो सकता है’’ क्योंकि 7 अगस्त तक 172 सहायता कर्मियों की मौत हो चुकी है। ओसीएचए के अनुसार, गाजा में अब तक 280 से अधिक लोग मारे गए हैं जिनमें से अधिकतर फलस्तीनी शरणार्थियों से संबंधित संयुक्त राष्ट्र एजेंसी से जुड़े थे। इसने कहा कि ‘‘सूडान और दक्षिण सूडान में भीषण हिंसा’’ भी इस वर्ष और पिछले वर्ष मौतों का कारण रही है। संयुक्त राष्ट्र के कार्यवाहक आपातकालीन राहत समन्वयक जॉयस मसूया ने एक बयान में कहा, ‘‘सहायता कर्मियों के खिलाफ हिंसा का सामान्यीकरण और जवाबदेही की कमी हर जगह सहायता कार्यों के लिए अस्वीकार्य एवं अत्यधिक हानिकारक है।’’

कई तरह के खतरों का करना पड़ता है सामना
बता दें कि, संयुक्त राष्ट्र (यूएन) सहायता कर्मी विश्वभर में मानवीय सहायता, विकास, शांति स्थापना और अन्य महत्वपूर्ण कार्यों के लिए काम करते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य युद्ध, प्राकृतिक आपदाओं, और अन्य संकटों से प्रभावित लोगों की मदद करना है। यह कर्मी विभिन्न संयुक्त राष्ट्र एजेंसियों, जैसे कि यूएनडीपी, यूनीसेफ, डब्ल्यूएफपी, और विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के साथ कार्य करते हैं। युद्धग्रस्त और संकटग्रस्त क्षेत्रों में काम करते समय सहायता कर्मियों को गंभीर सुरक्षा खतरों का सामना करना पड़ता है। कई बार उन्हें बंधक बनाए जाने, हमलों और अन्य हिंसक घटनाओं का भी सामना करना पड़ता है। (एपी)
Source: https://www.indiatv.in/world/europe/uni ... 19-1068776

Re: साल 2023 में रिकॉर्ड संख्या में सहायता कर्मी मारे गए, इस वर्ष के आंकड़े भी अधिक: United Nations

Posted: Sat Nov 23, 2024 1:26 pm
by johny888
असल में इनमें से अधिकतर मौतें गाज़ा क्षेत्र में हुईं, जहां अक्टूबर से दिसंबर 2023 के दौरान हवाई हमलों के कारण संयुक्त राष्ट्र राहत और कार्य एजेंसी (UNRWA) के कई कर्मी मारे गए। संयुक्त राष्ट्र ने इन हमलों की निंदा करते हुए संबंधित अधिकारियों से अपील की है कि सहायता कर्मियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए और इस प्रकार की हिंसा के लिए जिम्मेदार लोगों को दंडित किया जाए।

Re: साल 2023 में रिकॉर्ड संख्या में सहायता कर्मी मारे गए, इस वर्ष के आंकड़े भी अधिक: United Nations

Posted: Tue Dec 10, 2024 11:57 am
by Kunwar ripudaman
OCHA ने बयान में कहा, "पिछले वर्ष 33 देशों में 280 सहायता कर्मियों की मौत के साथ, 2023 वैश्विक मानवीय समुदाय के लिए अब तक का सबसे घातक वर्ष होगा," जो कि 2022 की तुलना में 137% अधिक है, जब 118 सहायता कर्मियों की मौत हुई थी

Re: साल 2023 में रिकॉर्ड संख्या में सहायता कर्मी मारे गए, इस वर्ष के आंकड़े भी अधिक: United Nations

Posted: Tue Dec 10, 2024 12:00 pm
by Kunwar ripudaman
johny888 wrote: Sat Nov 23, 2024 1:26 pm असल में इनमें से अधिकतर मौतें गाज़ा क्षेत्र में हुईं, जहां अक्टूबर से दिसंबर 2023 के दौरान हवाई हमलों के कारण संयुक्त राष्ट्र राहत और कार्य एजेंसी (UNRWA) के कई कर्मी मारे गए। संयुक्त राष्ट्र ने इन हमलों की निंदा करते हुए संबंधित अधिकारियों से अपील की है कि सहायता कर्मियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए और इस प्रकार की हिंसा के लिए जिम्मेदार लोगों को दंडित किया जाए।
हां, साल 2023 में सहायता कर्मियों की मौत का आंकड़ा रिकॉर्ड तोड़ने वाला है:
2023
सहायता कर्मियों की मौत
33 देशों में 280 सहायता कर्मियों की मौत का अनुमान
पिछले साल से तुलना
यह आंकड़ा पिछले साल के 118 के आंकड़े से दोगुना से भी ज़्यादा है
संयुक्त राष्ट्र महासचिव ने ट्वीट किया था कि मारे गए मानवतावादियों को सम्मानित करना पर्याप्त नहीं है

Re: साल 2023 में रिकॉर्ड संख्या में सहायता कर्मी मारे गए, इस वर्ष के आंकड़े भी अधिक: United Nations

Posted: Tue Dec 10, 2024 12:38 pm
by Sarita
2023 में रिकॉर्ड बना है संख्या का और संख्या में साहित्य का मुहावरे गए हैं इस वर्ष खिलाड़ियों पर अधिक यूनाइटेड नेशनल है

Re: साल 2023 में रिकॉर्ड संख्या में सहायता कर्मी मारे गए, इस वर्ष के आंकड़े भी अधिक: United Nations

Posted: Tue Dec 10, 2024 1:08 pm
by Kunwar ripudaman
OCHA ने बयान में कहा, "पिछले वर्ष 33 देशों में 280 सहायता कर्मियों की मौत के साथ, 2023 वैश्विक मानवीय समुदाय के लिए अब तक का सबसे घातक वर्ष होगा," जो कि 2022 की तुलना में 137% अधिक है, जब 118 सहायता कर्मियों की मौत हुई थी

Re: साल 2023 में रिकॉर्ड संख्या में सहायता कर्मी मारे गए, इस वर्ष के आंकड़े भी अधिक: United Nations

Posted: Tue Dec 17, 2024 10:45 pm
by Suman sharma
पिछले वर्ष 33 देशों में 280 सहायताकर्मियों की हत्या के साथ, 2023 वैश्विक मानवीय समुदाय के लिए सबसे घातक वर्ष बन गया है। यह अत्यधिक उच्च संख्या 2022 की तुलना में 137 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाती है, जब 118 सहायता कार्यकर्ता मारे गए थे।संयुक्त राष्ट्र के मानवीय मामले समन्वय कार्यालय (ओसीएचए) ने कहा कि 2023 में 33 देशों में 280 सहायता कर्मी मारे गए, जो पिछले वर्ष के 118 के आंकड़े से दोगुने से भी अधिक हैं।

Re: साल 2023 में रिकॉर्ड संख्या में सहायता कर्मी मारे गए, इस वर्ष के आंकड़े भी अधिक: United Nations

Posted: Tue Dec 17, 2024 10:47 pm
by Suman sharma
Kunwar ripudaman wrote: Tue Dec 10, 2024 1:08 pm OCHA ने बयान में कहा, "पिछले वर्ष 33 देशों में 280 सहायता कर्मियों की मौत के साथ, 2023 वैश्विक मानवीय समुदाय के लिए अब तक का सबसे घातक वर्ष होगा," जो कि 2022 की तुलना में 137% अधिक है, जब 118 सहायता कर्मियों की मौत हुई थी
संयुक्त राष्ट्र के कार्यवाहक आपातकालीन राहत समन्वयक जॉयस मसूया ने एक बयान में कहा, ‘‘सहायता कर्मियों के खिलाफ हिंसा का सामान्यीकरण और जवाबदेही की कमी हर जगह सहायता कार्यों के लिए अस्वीकार्य एवं अत्यधिक हानिकारक है।’’

Re: साल 2023 में रिकॉर्ड संख्या में सहायता कर्मी मारे गए, इस वर्ष के आंकड़े भी अधिक: United Nations

Posted: Tue Dec 17, 2024 10:56 pm
by Suman sharma
Sarita wrote: Tue Dec 10, 2024 12:38 pm 2023 में रिकॉर्ड बना है संख्या का और संख्या में साहित्य का मुहावरे गए हैं इस वर्ष खिलाड़ियों पर अधिक यूनाइटेड नेशनल है
संयुक्त राष्ट्र के कार्यवाहक आपातकालीन राहत समन्वयक जॉयस मसूया ने एक बयान में कहा, ‘‘सहायता कर्मियों के खिलाफ हिंसा का सामान्यीकरण और जवाबदेही की कमी हर जगह सहायता कार्यों के लिए अस्वीकार्य एवं अत्यधिक हानिकारक है।’’ ओसीएचए के अनुसार, गाजा में अब तक 280 से अधिक लोग मारे गए हैं जिनमें से अधिकतर फलस्तीनी शरणार्थियों से संबंधित संयुक्त राष्ट्र एजेंसी से जुड़े थे।