Page 1 of 1

भोपाल में शादी के 30 साल बाद पत्नी ने लगाया दहेज मांगने का केस, पति ने जहर खाकर दे दी जान

Posted: Mon Feb 03, 2025 4:21 pm
by Realrider
शादी के 30 साल बाद एक पत्नी अपने पति के खिलाफ थाने पहुंची तो दुखी पति ने जहर खाकर खुदकुशी कर ली। अवधपुरी में रहने वाली पत्नी ने 26 जनवरी को महिला थाने में पति के विरूद्ध दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज करवाया था।

चार दिन तक सदमे में रहने के बाद पति ने शुक्रवार को जहर खा लिया। तबीयत बिगड़ने के बाद उसका बेटा अस्पताल लेकर पहुंचा। कुछ देर इलाज के बाद उसने दम तोड़ दिया। अवधपुरी पुलिस ने मर्ग कायम कर खुदकुशी के कारणों की जांच शुरू की है।

दंपती की बेटी की शादी हो चुकी है
अवधपुरी थाना प्रभारी के अनुसार 52 वर्षीय राजीव गिरी मूलत: रायसेन जिले के बरेली के रहने वाले थे। वर्तमान में वह सौम्य स्टेट कॉलोनी में रहते थे। वह पूर्व में राजीव सिविल ठेकेदार थे, फिलहाल खेती करते थे। करीब 30 साल पहले राजीव की जानकी गिरी से शादी हुई थी।

उनके दो बच्चे हैं, एक बेटी की शादी हो चुकी है, जबकि बेटा अविवाहित है और प्राइवेट नौकरी करता है। दोनों के बीच पिछले कुछ समय से विवाद चल रहा था, जिसके बाद जानकी ने दहेज प्रताड़ना की शिकायत पुलिस से की थी, जिस पर प्रकरण भी दर्ज कर लिया गया था।

पत्नी ने पुलिस से कहा केस खत्म करने का दबाव बना रहा है पति
शुक्रवार को राजीव गिरी के जहर खाने के बाद उनका बेटा अस्पताल में इलाज के लिए पहुंचा। जबकि उनकी पत्नी जानकी पति की खैर मनाने की बजाए थाने पहुंच गई।

पति वेंटिलेटर पर जिंदगी और मौत की लड़ाई लड़ रहा था, जबकि पत्नी पुलिस से कह रही थी कि उसका पति केस वापस लेने का दबाव बना रहा है, उस पर कार्रवाई की जाए। हालांकि पुलिस ने वह कार्रवाई नहीं की और फिर कुछ देर बाद राजीव गिरी ने दम तोड़ दिया।
Source: https://www.naidunia.com/madhya-pradesh ... se-8378956

Re: भोपाल में शादी के 30 साल बाद पत्नी ने लगाया दहेज मांगने का केस, पति ने जहर खाकर दे दी जान

Posted: Mon Feb 03, 2025 7:45 pm
by Warrior
इन दिनों ऐसे मामलों की संख्या बढ़ रही है जिसमें महिलाएं women harassment law का इस्तेमाल पुरुषों को सजा देने के लिए करती हैं, भले ही कोई उत्पीड़न नहीं हुआ हो।

बिलकुल, इसका यह मतलब नहीं है कि महिलाओं के खिलाफ उत्पीड़न नहीं हो रहा है, लेकिन पुलिस को कोई भी कार्रवाई करने से पहले मामले की विस्तार से जांच करनी चाहिए। इसके साथ ही पुरुषों की सुरक्षा के लिए भी कानून होना चाहिए। पुरुष भी शादीशुदा जिंदगी में उत्पीड़ित होते हैं, इसे हम नज़रअंदाज नहीं कर सकते।

Re: भोपाल में शादी के 30 साल बाद पत्नी ने लगाया दहेज मांगने का केस, पति ने जहर खाकर दे दी जान

Posted: Mon Feb 03, 2025 8:24 pm
by johny888
महिलाओं द्वारा झूठे आरोप लगाने और कानूनी तरीके से परेशान करने से बचने के लिए सबसे पहले कानूनी जानकारी होना जरूरी है। अगर कोई झूठा आरोप लगे, तो तुरंत वकील से सलाह लें और सबूत इकट्ठा करें जैसे कॉल रिकॉर्ड, मैसेज या गवाह।अगर कोई झूठा आरोप लगाता है, तो मानहानि या झूठी शिकायत का केस कर सकते हैं।