Aluminum Foil Use: क्या एल्युमिनियम फॉयल में खाना पैक करना हानिकारक है? जानिए क्या कहते हैं विशेषज्ञ

विज्ञान एवं तकनीकी डिस्कशन यहां करें।

Moderators: हिंदी, janus, aakanksha24

Forum rules
हिन्दी डिस्कशन फोरम में पोस्टिंग एवं पेमेंट के लिए नियम with effect from 01.06.2025

1. यह कोई paid to post forum नहीं है। हम हिंदी को प्रोत्साहन देने के लिये कुछ आयोजन करते हैं और पुरस्कार भी उसी के अंतर्गत दिए जाते हैं। अभी निम्न आयोजन चल रहा है
viewtopic.php?t=4557

2. सदस्यों द्वारा करी गई प्रत्येक पोस्टिंग का मौलिक एवं अर्थपूर्ण होना अपेक्षित है।

3. अगर किसी सदस्य की postings में नियमित रूप से copy /paste अथवा अनर्थपूर्ण content की मात्रा अधिक/अनुचित पाई जाती है, तो उसका account deactivate होने की प्रबल संभावना है।

4. किसी भी विवादित स्थिति में हिन्दी डिस्कशन फोरम संयुक्त परिवार के management द्वारा लिया गया निर्णय अंतिम एवं सर्वमान्य होगा।

5. यह फोरम एवं इसमे आयोजित सारी प्रतियोगिताएं हिन्दी प्रेमियों द्वारा, हिन्दी प्रेमियों के लिए, सुभावना लिए, प्रेम से किया गया प्रयास मात्र है। यदि इसे इसी भावना से लिया जाए, तो हमारा विश्वास है की कोई विशेष समस्या नहीं आएगी।

यदि फिर भी .. तो कृपया हमसे संपर्क साधें। आपकी समस्या का उचित निवारण करने का यथासंभव प्रयास करने हेतु हम कटिबद्ध है।
Post Reply
Realrider
पार 2 हज R आखिरकार ... phew !!!!
Posts: 2073
Joined: Tue Jul 16, 2024 8:47 pm

Aluminum Foil Use: क्या एल्युमिनियम फॉयल में खाना पैक करना हानिकारक है? जानिए क्या कहते हैं विशेषज्ञ

Post by Realrider »

भोजन को लंबे समय तक गर्म बनाए रखने के लिए हम सभी के घरों में पैकिंग के लिए एल्युमिनियम फॉयल का इस्तेमाल किया जाता रहा है। फॉयल में अच्छे से रैप करके रखी गई रोटियां और अन्य चीजें कई घंटों तक गर्म और नरम बनी रहती हैं। पर क्या इन फॉयल का इस्तेमाल हमारी सेहत के लिए ठीक है?

भोजन को किन बर्तनों में पकाना चाहिए, इनका रखरखाव कैसे किया जाना चाहिए इस बारे में कई अध्ययनों में विस्तार से बताया गया है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, भोजन को पकाने के लिए एल्युमिनियम के बर्तन और पैकिंग के लिए एल्युमिनियम के फॉयल का व्यापक रूप से इस्तेमाल किया जा रहा है, हालांकि ज्यादातर लोग इस बात से बेखबर हैं कि वास्तव में इससे हमारी सेहत को कई तरह के नुकसान हो सकते हैं।

एल्युमिनियम का सेहत पर असर

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, कई शोध इस बात पर ध्यान केंद्रित कराते रहे हैं कि एल्युमिनियम हमारी सेहत के लिए नुकसानदायक है। जाने-अनजाने हमारे भोजन में भी इसकी मात्रा हो सकती है।

जिस मिट्टी में खाद्य पदार्थों को उगाया जाता है, भोजन पकाने के लिए किए जा रहे बर्तनों और पैकिंग के लिए इसके इस्तेमाल के माध्यम से हमारे शरीर में ये पहुंच रहा है। वैसे तो हमारा शरीर मल और मूत्र के माध्यम से ऐसे पदार्थों को बाहर निकाल देता है पर अगर इसकी शरीर में अधिकता हो जाए तो इससे गंभीर दुष्प्रभावों का जोखिम हो सकता है।

क्या कहते हैं विशेषज्ञ?

मिस्र स्थित ऐन शम्स यूनिवर्सिटी में रसायन विभाग के प्रमुख प्रोफेसर गादा बासियोनी कहते हैं, हमारी रसोई में कई ऐसी चीजें हैं जिनके माध्यम से भी शरीर में एल्युमिनियम पहुंच रहा है। एल्युमिनियम के अधिक संपर्क में आने से भ्रम, मांसपेशियों में कमजोरी, हड्डियों में दर्द, दौरे पड़ने, बोलने में समस्या, धीमी वृद्धि (बच्चों में) आदि का खतरा हो सकता है।

प्रोफेसर गादा कहते हैं, एल्युमिनियम के बर्तनों या पैन में खाना पकाने से कहीं ज्यादा खतरनाक इसे फॉयल में रखकर ओवन में गर्म करना माना जाता है।

एल्युमिनियम का रिसाव

एल्युमिनियम को अल्जाइमर, पार्किंसंस रोग और मल्टीपल स्क्लेरोसिस जैसे न्यूरोलॉजिकल स्वास्थ्य समस्याओं का जोखिम बढ़ाने वाला भी पाया गया है। खाना पकाने में इस्तेमाल होने बर्तनों के माध्यम से ये पदार्थ रिसकर हमारे शरीर में पहुंच रहा है। टमाटर या नींबू जैसे अम्लीय खाद्य पदार्थों के साथ रिएक्शन से एल्युमिनियम का रिसाव और अधिक होने का जोखिम रहता है।

विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) और खाद्य एवं औषधि प्रशासन (एफडीए) के विशेषज्ञ मानते हैं कि प्रति सप्ताह 1 किलोग्राम शरीर के वजन पर 2 मिलीग्राम से एल्युमिनियम का संपर्क नुकसानदायक नहीं है।

तो क्या बंद कर दें एल्युमिनियम का इस्तेमाल?

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, ऐसा संभव नहीं है कि किचन से एल्युमिनियम को पूरी तरह से हटा दिया जाए पर इसका इस्तेमाल कम करने का प्रयास किया जा सकता है।

भोजन को कम तापमान पर पकाएं। भोजन को पकाने के लिए गैर-एल्युमिनियम बर्तनों का इस्तेमाल करें, जैसे कि कांच या चीनी मिट्टी के बर्तन। इसके अलावा लंबे समय तक एल्युमिनियम फॉयल में भोजन रखने से बचा जाना चाहिए। फॉयल में भोजन को रखकर ओवेन में गर्म करने से बचना चाहिए।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
Source: https://www.amarujala.com/photo-gallery ... 5?pageId=5
manish.bryan
यारा एक हजारा , देख मैं आरा!!!
Posts: 942
Joined: Mon Aug 05, 2024 10:21 am

Re: Aluminum Foil Use: क्या एल्युमिनियम फॉयल में खाना पैक करना हानिकारक है? जानिए क्या कहते हैं विशेषज्ञ

Post by manish.bryan »

खाना जिस पात्र में रखा जाता है उसका असर तो पड़ता ही है और यह सार्वभौमिक सत्य है| एल्युमीनियम के फॉयल पेपर में खाना रखने से यह उसके गुण ले लेगा| शायद यही कारण है की साउथ इंडिया में लोग केले के पत्तो पर खाना खाते है क्युकी केले को भगवान विष्णु का पेड़ मन जाता है| एल्युमीनियम के फॉयल पेपर में खाना रखने से यह खाने को गर्म तो रखेगा लेकिन इसकी तासीर भी बदल जाएगी| कोशिश करे की ऐसी जरुरत न पड़े कही कभार खाने से ज्यादा कुछ नही होगा| :D
"जो भरा नहीं है भावों से, जिसमें बहती रसधार नहीं, वह हृदय नहीं पत्थर है, जिसमें स्वदेश का प्यार नहीं"
johny888
पार 2 हज R आखिरकार ... phew !!!!
Posts: 2333
Joined: Sun Oct 13, 2024 12:32 am

Re: Aluminum Foil Use: क्या एल्युमिनियम फॉयल में खाना पैक करना हानिकारक है? जानिए क्या कहते हैं विशेषज्ञ

Post by johny888 »

manish.bryan wrote: Thu Aug 08, 2024 9:09 pm खाना जिस पात्र में रखा जाता है उसका असर तो पड़ता ही है और यह सार्वभौमिक सत्य है| एल्युमीनियम के फॉयल पेपर में खाना रखने से यह उसके गुण ले लेगा| शायद यही कारण है की साउथ इंडिया में लोग केले के पत्तो पर खाना खाते है क्युकी केले को भगवान विष्णु का पेड़ मन जाता है| एल्युमीनियम के फॉयल पेपर में खाना रखने से यह खाने को गर्म तो रखेगा लेकिन इसकी तासीर भी बदल जाएगी| कोशिश करे की ऐसी जरुरत न पड़े कही कभार खाने से ज्यादा कुछ नही होगा| :D
बिलकुल केले के पत्ते पर रखा खाना तो वैसे भी अपने आप में स्वाद और भक्ति का मेल होता है। एल्युमीनियम फॉयल भले ही खाना गर्म रखे, पर उसमें वो आत्मा नहीं होती जो मिट्टी, पीतल या पत्तों में होती है। खाना सिर्फ पेट नहीं, मन और शरीर दोनों को संतुलित करता है, इसलिए खाना परोसने का तरीका भी उतना ही खास होना चाहिए जितना कि उसका स्वाद।
Post Reply

Return to “विज्ञान एवं तकनीक”