वो गाना जिसने खोल दिए सोनू निगम की किस्मत के बंद ताले, दिल टूटने पर आज भी यही सुनते हैं लोग

बॉलीवुड हॉलीवुड, टॉलीवुड और बाकी सारी वुड्स की ताप यहां लेवें।

Moderators: हिंदी, janus, aakanksha24

Forum rules
हिन्दी डिस्कशन फोरम में पोस्टिंग एवं पेमेंट के लिए नियम with effect from 18.12.2024

1. यह कोई paid to post forum नहीं है। हम हिंदी को प्रोत्साहन देने के लिये कुछ आयोजन करते हैं और पुरस्कार भी उसी के अंतर्गत दिए जाते हैं। अभी निम्न आयोजन चल रहा है
https://hindidiscussionforum.com/viewto ... t=10#p4972

2. अधिकतम पेमेंट प्रति सदस्य -रुपये 1000 (एक हजार मात्र) पाक्षिक (हर 15 दिन में)।

3. अगर कोई सदस्य एक हजार से ज्यादा रुपये की पोस्टिग करता है, तो बचे हुए रुपये का बैलन्स forward हो जाएगा और उनके account में जुड़ता चला जाएआ।

4. सदस्यों द्वारा करी गई प्रत्येक पोस्टिंग का मौलिक एवं अर्थपूर्ण होना अपेक्षित है।

5. पेमेंट के पहले प्रत्येक सदस्य की postings की random checking होती है। इस दौरान यदि उनकी postings में copy /paste अथवा अनर्थपूर्ण content की मात्रा अधिक/अनुचित पाई जाती है, तो उन्हें एक रुपये प्रति पोस्ट के हिसाब से पेमेंट किया जाएगा।

6. अगर किसी सदस्य की postings में नियमित रूप से copy /paste अथवा अनर्थपूर्ण content की मात्रा अधिक/अनुचित पाई जाती है, तो उसका account deactivate होने की प्रबल संभावना है।

7. किसी भी विवादित स्थिति में हिन्दी डिस्कशन फोरम संयुक्त परिवार के management द्वारा लिया गया निर्णय अंतिम एवं सर्वमान्य होगा।

8. यह फोरम एवं इसमे आयोजित सारी प्रतियोगिताएं हिन्दी प्रेमियों द्वारा, हिन्दी प्रेमियों के लिए, सुभावना लिए, प्रेम से किया गया प्रयास मात्र है। यदि इसे इसी भावना से लिया जाए, तो हमारा विश्वास है की कोई विशेष समस्या नहीं आएगी।

यदि फिर भी .. तो कृपया हमसे संपर्क साधें। आपकी समस्या का उचित निवारण करने का यथासंभव प्रयास करने हेतु हम कटिबद्ध है।
Post Reply
LinkBlogs
या खुदा ! एक हज R !!! पोस्टर महा लपक के वाले !!!
Posts: 1984
Joined: Sat Jul 13, 2024 10:35 am
Contact:

वो गाना जिसने खोल दिए सोनू निगम की किस्मत के बंद ताले, दिल टूटने पर आज भी यही सुनते हैं लोग

Post by LinkBlogs »

सोनू निगम हिंदी सिंगिंग इंडस्ट्री के ऐसे कलाकार हैं जो आज किसी परिचय का मोहताज नहीं हैं। उनकी आवाज आज हिंदुस्तान की भी पहचान बन चुकी है। उनकी आवाज के देश में ही नहीं दुनियाभर में कद्रदान हैं। आज भले ही सोनू निगम इंडस्ट्री के सबसे सफल और महेंगे सिंगर्स में से एक हैं, लेकिन एक दौरा था जब उन्हें काबिलियत होने के बाद भी काफी संघर्षों से होकर गुजरना पड़ा। सिंगिंग तो सोनू निगम को विरासत में मिली थी, लेकिन यहां तक पहुंचने में उन्हें काफी मेहनत करनी पड़ी।

सोनू निगम का बर्थडे आज
कभी शादी-ब्याह में स्टेज शो करने वाले सोनू निगम आज उस मुकाम पर हैं, जहां पहुंचना हर किसी के बस की बात नहीं है। शोहरत के सातवें आसमान पर काबिज सोनू निगम का आज यानी 30 जुलाई को जन्मदिन है। तो चलिए उनके बर्थडे पर आपको उनके उस गाने के बारे में बताते हैं, जिसने उनकी सफलता में खास भूमिका निभाई है और साथ ही उनसे जुड़े भी कुछ दिलचस्प किस्सों से आपको रूबरू कराते हैं।

सोनू निगम ने पिता के साथ गाना शुरू किया था
सोनू निगम का जन्म 30 जुलाई 1973 को हरियाणा के फरीदाबाद में हुआ था। उनके पिता अगम कुमार निगम भी एक सिंगर थे और इनसे सोनू निगम को विरासत में सिंगिंग मिली। उन्होंने बहुत कम उम्र में ही पिता के साथ स्टेज पर गाना शुरू कर दिया था। जब वह सिर्फ चार साल के थे, उन्होंने पहली बार मंच पर 'क्या हुआ तेरा वादा' गाना गाया। इसके बाद उन्होंने कई बार अपने पिता के साथ स्टेज पर परफॉर्म किया।

करियर के लिए मुंबई की पकड़ी ट्रेन
पिता के साथ स्टेज पर गाने के बाद सोनू निगम ने गायकी में करियर बनाने और संगीत की शिक्षा के लिए मुंबई का रुख कर लिया। हालांकि, मुंबई में उन्हें कई साल तक संघर्ष करना पड़ा। काबिलियत होते हुए भी कुछ साल उन्हें कोई काम नहीं मिला, इसके बाद भी वह पीछे नहीं हटे और 1990 की दशक के शुरुआत में टी-सीरीज के कई भजनों और कवर सॉन्ग्स में अपनी आवाज दी।

जब सोनू निगम के करियर को लगे पंख
सोनू निगम ने पहला गाना 'जानम (1990)' फिल्म के लिए गाया था, लेकिन ये फिल्म कभी रिलीज नहीं हो सकी। इसके बाद उन्होंने दूरदर्शन के शो 'तलाश' के लिए 'हम तो छैला बन गए' गाया। फिर उनका पहला फिल्मी गाना 'ओ आसमान वाले' रिलीज हुआ जो उन्होंने 'आज मेरी जान' के लिए गाया था। इसके बाद भी उन्हें कोई खास पहचान नहीं मिल पाई। हालांकि, 1992 में आया उनका एल्बम 'रफी की यादें' काफी मशहूर रहा, लेकिन उन्हें सफलता दिलाई 'बेवफा सनम (1995)' के सुपरहिट गाने 'अच्छा सिला दिया' ने, जिसने उनके सिंगिंग करियर को पंख लगा दिए।ट

सोनू निगम के हिट गाने
अच्छा सिला दिया, सोनू निगम के करियर के लिए मील का पत्थर साबित हुआ। ये वो गाना था जिसके बाद कभी सोनू निगम को पलटकर पीछे देखने की जरूरत नहीं पड़ी। इसके बाद उन्होंने एक से बढ़कर एक हिट सॉन्ग दिए, जिनमें 1997 में रिलीज हुई ब्लॉकबस्टर 'बॉर्डर' का गाना 'संदेशे आते हैं' भी शामिल है। ये गाना उनके करियर को एक नई ऊंचाई पर ले गया। सोनू निगम ने अपने करियर में 'अभी मुझमें कहीं', 'सूरज हुआ मद्धम', 'जिंदगी मौत ना बन जाए', 'मुझे रात दिन', 'ये दिल', 'कल हो ना हो', 'तुमसे मिल के दिल का', 'भगवान है कहां रे तू' और 'जाने नहीं देंगे' जैसे सुपरहिट गाने गए हैं।
Source: https://www.indiatv.in/entertainment/bo ... 29-1063644
ritka.sharma
400 पार !! ये बाबा!!! ...मतलब की ऐसे ...!!!!
Posts: 401
Joined: Fri Aug 16, 2024 1:45 pm

Re: वो गाना जिसने खोल दिए सोनू निगम की किस्मत के बंद ताले, दिल टूटने पर आज भी यही सुनते हैं लोग

Post by ritka.sharma »

सोनू निगम सुरों के बादशाह है वह आज किसी परिचय के मोहताज नहीं है उन्हें पूरी दुनिया जानती है | उनकी आवाज आज हिंदुस्तान की पहचान बन चुकी है उनकी आवाज के देश में ही नहीं बल्कि दुनिया भर में भी पहचानी जाती है | आज भले इस सोनू निगम इंडस्ट्री से सबसे सफल और महंगे सिंगर में से एक है लेकिन एक दौर था जब उन्हें काबिलियत होने के बाद भी काफी संघर्षों से होकर गुजरना पड़ा सोनू निगम आज ऐश्वर्या राम की जिंदगी बिता रहे हैं लेकिन इससे पहले उन्हें काफी संघर्ष का सामना करना पड़ा जब वह अपने आप को अपनी काबिलियत को लोगों के सामने दर्शाने गए उसके बाद भी उन्हें काफी समस्याओं से जूझना पड़ा सिंगिंग तो सोनू निगम को विरासत में मिली थी | लेकिन यहां तक पहुंचने में उन्हें काफी मेहनत करनी पड़ी उनका संघर्ष एवं कड़ी मेहनत काबिले तारीफ है उन्होंने अपने सदस्य से आज दुनिया भर में अपना नाम बना लिया है |
johny888
या खुदा ! एक हज R !!! पोस्टर महा लपक के वाले !!!
Posts: 1823
Joined: Sun Oct 13, 2024 12:32 am

Re: वो गाना जिसने खोल दिए सोनू निगम की किस्मत के बंद ताले, दिल टूटने पर आज भी यही सुनते हैं लोग

Post by johny888 »

सोनू निगम का करियर एक समय पर संघर्षों से भरा हुआ था, लेकिन एक गाना ऐसा आया जिसने उनकी किस्मत के दरवाजे खोल दिए। वो गाना था "अभी मुझ में कहीं"। इस गाने ने सोनू निगम को एक नई पहचान दी और उनके करियर को एक नई ऊंचाई पर पहुंचा दिया।
Sunilupadhyay250
जीयो मेरे लाल, दोहरा शतक पूर्ण ....!!!
Posts: 212
Joined: Sun Aug 11, 2024 12:07 pm

Re: वो गाना जिसने खोल दिए सोनू निगम की किस्मत के बंद ताले, दिल टूटने पर आज भी यही सुनते हैं लोग

Post by Sunilupadhyay250 »

सोनू निगम जो की एक संगीत की दुनिया में बड़ा नाम है जिन्होंने अपनी गायकी से काफी समय तक लोगों के दिलों पर राज किया, उन्होंने बहुत सारे एल्बम्स भी बनाया और वह एल्बम्स काफी विख्यात भी हुए, और उनकी सबसे बड़ी विशेषता यह थी कि वह पुराने गाने और नए गाने दोनों काफी अच्छी तरह गाते थे, खास तौर से रफी के गाये गानों को काफी अच्छा गाये हैँ|
manish.bryan
यारा एक हजारा , देख मैं आरा!!!
Posts: 942
Joined: Mon Aug 05, 2024 10:21 am

Re: वो गाना जिसने खोल दिए सोनू निगम की किस्मत के बंद ताले, दिल टूटने पर आज भी यही सुनते हैं लोग

Post by manish.bryan »

सोनू निगम की आवाज में एकदम जादू है और उनके प्राकृतिक आवाज ही इतनी सुंदर और मोहन है जिसे शब्दों में बयां ही किया जा सकता उन्होंने अपने दम पर बॉलीवुड इंडस्ट्री में गायक के तौर पर अपनी पहचान बनाई है और अपनी काबिलियत और काफी संघर्षपूर्ण जीवन के बाद उन्होंने यह मुकाम हासिल किया है सोनू निगम जिनका जन्मदिन 30 जुलाई को आता है वैसे हमेशा अच्छे से गाकर आनंद लेकर मानते हैं।
"जो भरा नहीं है भावों से, जिसमें बहती रसधार नहीं, वह हृदय नहीं पत्थर है, जिसमें स्वदेश का प्यार नहीं"
manish.bryan
यारा एक हजारा , देख मैं आरा!!!
Posts: 942
Joined: Mon Aug 05, 2024 10:21 am

Re: वो गाना जिसने खोल दिए सोनू निगम की किस्मत के बंद ताले, दिल टूटने पर आज भी यही सुनते हैं लोग

Post by manish.bryan »

Sunilupadhyay250 wrote: Fri Nov 01, 2024 3:03 pm सोनू निगम जो की एक संगीत की दुनिया में बड़ा नाम है जिन्होंने अपनी गायकी से काफी समय तक लोगों के दिलों पर राज किया, उन्होंने बहुत सारे एल्बम्स भी बनाया और वह एल्बम्स काफी विख्यात भी हुए, और उनकी सबसे बड़ी विशेषता यह थी कि वह पुराने गाने और नए गाने दोनों काफी अच्छी तरह गाते थे, खास तौर से रफी के गाये गानों को काफी अच्छा गाये हैँ|
बिल्कुल सही कहा आपने मुंबई के लोकल ट्रेनों में धक्का खाना हो या पिता के साथ गाना सीखना शुरू करना हो सोनू निगम ने हर मोर्चे पर हिम्मत नहीं हारा है और संघर्ष करके एक काम हासिल किया है जो बॉलीवुड में हर किसी के बस की बात नहींहै।

सोनू ने पहला गाना जन्म 1990 में गया था लेकिन तो पाक से या फिल्म कभी रिलीज ही नहीं हुई लेकिन उसके बाद तलाश नाम से दूरदर्शन पर चल रहे सो सेवा काफी प्रसिद्धि प्राप्त किया और जल्द ही सोनू निगम के कुछ हिट गाने जैसे अच्छा सिला दिया सूरज हुआ मद्धम अभी मुझ में कहीं और जिंदगी मौत ना बन जाए जैसे एक से बढ़कर एक गाने गाकर संगीत क्षेत्र में तहलका मचा दिया था।
"जो भरा नहीं है भावों से, जिसमें बहती रसधार नहीं, वह हृदय नहीं पत्थर है, जिसमें स्वदेश का प्यार नहीं"
Bhaskar.Rajni
या खुदा ! एक हज R !!! पोस्टर महा लपक के वाले !!!
Posts: 1001
Joined: Sun Nov 10, 2024 9:39 pm

Re: वो गाना जिसने खोल दिए सोनू निगम की किस्मत के बंद ताले, दिल टूटने पर आज भी यही सुनते हैं लोग

Post by Bhaskar.Rajni »

सोनू निगम बहुत सारे हिट गाने दिए हैं बहुत ही खूबसूरत और मखमली आवाज के मालिक सोनू निगम ने एक से एक बढ़कर गाना फिल्म इंडस्ट्री में गया है जो उनके फैंस की जुबान पर है। वे केवल गुड लुकिंग ही नहीं है बल्कि एक प्रतिभावान कलाकार है जिन्होंने शुरुआती दौर में बहुत संघर्ष किया था और उन्हें उसे संघर्ष का और मेहनत का सिला फिल्म इंडस्ट्री ने उन्हें बहुत सारे सम्मान देकर दिया।
Harendra Singh
या खुदा ! एक हज R !!! पोस्टर महा लपक के वाले !!!
Posts: 1003
Joined: Tue Nov 19, 2024 5:59 pm

Re: वो गाना जिसने खोल दिए सोनू निगम की किस्मत के बंद ताले, दिल टूटने पर आज भी यही सुनते हैं लोग

Post by Harendra Singh »

LinkBlogs wrote: Tue Jul 30, 2024 10:58 am
सोनू निगम हिंदी सिंगिंग इंडस्ट्री के ऐसे कलाकार हैं जो आज किसी परिचय का मोहताज नहीं हैं। उनकी आवाज आज हिंदुस्तान की भी पहचान बन चुकी है। उनकी आवाज के देश में ही नहीं दुनियाभर में कद्रदान हैं। आज भले ही सोनू निगम इंडस्ट्री के सबसे सफल और महेंगे सिंगर्स में से एक हैं, लेकिन एक दौरा था जब उन्हें काबिलियत होने के बाद भी काफी संघर्षों से होकर गुजरना पड़ा। सिंगिंग तो सोनू निगम को विरासत में मिली थी, लेकिन यहां तक पहुंचने में उन्हें काफी मेहनत करनी पड़ी।

सोनू निगम का बर्थडे आज
कभी शादी-ब्याह में स्टेज शो करने वाले सोनू निगम आज उस मुकाम पर हैं, जहां पहुंचना हर किसी के बस की बात नहीं है। शोहरत के सातवें आसमान पर काबिज सोनू निगम का आज यानी 30 जुलाई को जन्मदिन है। तो चलिए उनके बर्थडे पर आपको उनके उस गाने के बारे में बताते हैं, जिसने उनकी सफलता में खास भूमिका निभाई है और साथ ही उनसे जुड़े भी कुछ दिलचस्प किस्सों से आपको रूबरू कराते हैं।

सोनू निगम ने पिता के साथ गाना शुरू किया था
सोनू निगम का जन्म 30 जुलाई 1973 को हरियाणा के फरीदाबाद में हुआ था। उनके पिता अगम कुमार निगम भी एक सिंगर थे और इनसे सोनू निगम को विरासत में सिंगिंग मिली। उन्होंने बहुत कम उम्र में ही पिता के साथ स्टेज पर गाना शुरू कर दिया था। जब वह सिर्फ चार साल के थे, उन्होंने पहली बार मंच पर 'क्या हुआ तेरा वादा' गाना गाया। इसके बाद उन्होंने कई बार अपने पिता के साथ स्टेज पर परफॉर्म किया।

करियर के लिए मुंबई की पकड़ी ट्रेन
पिता के साथ स्टेज पर गाने के बाद सोनू निगम ने गायकी में करियर बनाने और संगीत की शिक्षा के लिए मुंबई का रुख कर लिया। हालांकि, मुंबई में उन्हें कई साल तक संघर्ष करना पड़ा। काबिलियत होते हुए भी कुछ साल उन्हें कोई काम नहीं मिला, इसके बाद भी वह पीछे नहीं हटे और 1990 की दशक के शुरुआत में टी-सीरीज के कई भजनों और कवर सॉन्ग्स में अपनी आवाज दी।

जब सोनू निगम के करियर को लगे पंख
सोनू निगम ने पहला गाना 'जानम (1990)' फिल्म के लिए गाया था, लेकिन ये फिल्म कभी रिलीज नहीं हो सकी। इसके बाद उन्होंने दूरदर्शन के शो 'तलाश' के लिए 'हम तो छैला बन गए' गाया। फिर उनका पहला फिल्मी गाना 'ओ आसमान वाले' रिलीज हुआ जो उन्होंने 'आज मेरी जान' के लिए गाया था। इसके बाद भी उन्हें कोई खास पहचान नहीं मिल पाई। हालांकि, 1992 में आया उनका एल्बम 'रफी की यादें' काफी मशहूर रहा, लेकिन उन्हें सफलता दिलाई 'बेवफा सनम (1995)' के सुपरहिट गाने 'अच्छा सिला दिया' ने, जिसने उनके सिंगिंग करियर को पंख लगा दिए।ट

सोनू निगम के हिट गाने
अच्छा सिला दिया, सोनू निगम के करियर के लिए मील का पत्थर साबित हुआ। ये वो गाना था जिसके बाद कभी सोनू निगम को पलटकर पीछे देखने की जरूरत नहीं पड़ी। इसके बाद उन्होंने एक से बढ़कर एक हिट सॉन्ग दिए, जिनमें 1997 में रिलीज हुई ब्लॉकबस्टर 'बॉर्डर' का गाना 'संदेशे आते हैं' भी शामिल है। ये गाना उनके करियर को एक नई ऊंचाई पर ले गया। सोनू निगम ने अपने करियर में 'अभी मुझमें कहीं', 'सूरज हुआ मद्धम', 'जिंदगी मौत ना बन जाए', 'मुझे रात दिन', 'ये दिल', 'कल हो ना हो', 'तुमसे मिल के दिल का', 'भगवान है कहां रे तू' और 'जाने नहीं देंगे' जैसे सुपरहिट गाने गए हैं।
Source: https://www.indiatv.in/entertainment/bo ... 29-1063644
सोनू निगम की कहानी हर संगीत प्रेमी को प्रेरित करती है। हरियाणा के फरीदाबाद में जन्मे सोनू ने चार साल की उम्र में पिता अगम कुमार निगम के साथ मंच पर 'क्या हुआ तेरा वादा' गाकर अपने सफर की शुरुआत की। हालांकि, मुंबई पहुंचकर उनकी राह आसान नहीं थी। भजन गाने और कवर सॉन्ग्स से करियर की शुरुआत करने वाले सोनू ने कई असफलताओं का सामना किया, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी।

1995 में 'बेवफा सनम' फिल्म के गाने 'अच्छा सिला दिया' ने उनकी जिंदगी बदल दी। यह गाना दर्दभरे गीतों में सोनू निगम की आवाज़ को अमर कर गया। इसके बाद उन्होंने 'संदेशे आते हैं' जैसे देशभक्ति गीत और 'कल हो ना हो' जैसे रोमांटिक गाने गाकर अपनी पहचान को और मजबूत किया।
Harendra Singh
या खुदा ! एक हज R !!! पोस्टर महा लपक के वाले !!!
Posts: 1003
Joined: Tue Nov 19, 2024 5:59 pm

Re: वो गाना जिसने खोल दिए सोनू निगम की किस्मत के बंद ताले, दिल टूटने पर आज भी यही सुनते हैं लोग

Post by Harendra Singh »

सोनू निगम के संघर्ष का असली फल उन्हें 'अच्छा सिला दिया' गाने से मिला। यह गाना उनके करियर का टर्निंग प्वाइंट बना। गाने में उनकी भावनात्मक गहराई ने दर्शकों के दिलों को छू लिया। इसके बाद सोनू निगम हर फिल्म और एल्बम के लिए पहली पसंद बन गए।

उनके 'संदेशे आते हैं' ने देशभक्ति को नई आवाज दी, जबकि 'सूरज हुआ मद्धम' जैसे गाने ने प्यार के इजहार को अलग रंग दिया। सोनू की गायकी का हर पहलू उनकी मेहनत और कला को बखूबी दिखाता है।
Harendra Singh
या खुदा ! एक हज R !!! पोस्टर महा लपक के वाले !!!
Posts: 1003
Joined: Tue Nov 19, 2024 5:59 pm

Re: वो गाना जिसने खोल दिए सोनू निगम की किस्मत के बंद ताले, दिल टूटने पर आज भी यही सुनते हैं लोग

Post by Harendra Singh »

आज सोनू निगम न सिर्फ बॉलीवुड बल्कि अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भी अपनी आवाज़ का जादू बिखेर रहे हैं। उनकी गायकी में सिर्फ सुरों की महारत ही नहीं, बल्कि उनके संघर्ष और अनुभवों की झलक भी मिलती है।
'अभी मुझमें कहीं' और 'जाने नहीं देंगे' जैसे गानों ने उनकी आवाज को भावनाओं का पर्याय बना दिया। चाहे दर्द हो, रोमांस हो, या देशभक्ति, सोनू निगम ने हर जॉनर में खुद को साबित किया। वह सिंगिंग के क्षेत्र में आने वाले कलाकारों के लिए हमेशा प्रेरणा बने रहेंगे।
Post Reply

Return to “Bollywood Forum - मनोरंजन जगत”